सहकारी गन्ना समिति और सहकारी चीनी मिल में 23 मार्च को होने वाले डेलीगेट
चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई। तीनों गन्ना समितियों व दोनों सहकारी
मिलों में सुबह नौ बजे से सायं बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद
परिणाम घोषित किया जाएगा।
पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति में कुल 679 पदों
में 439 निर्विरोध एवं 97 पर रिक्त रहने के बाद 143 सीटों पर चुनाव होना
है। इन सीटों के लिए मंडी समिति में रामलीला गेट की ओर पड़ने वाले टीन शेड
नंबर एक में 68 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया
कि 143 सीटों के लिए 76 गांव के 15119 किसान मतदान करेंगे। इस चुनाव के
लिए 68 पीठासीन अधिकारी के साथ एक एक सहायक को लगाया गया है साथ ही सुरक्षा
के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहेगा।
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति के 425
डेलीगेट सीटों में से 41 सीटों पर और चीनी मिल की 100 सीटों में से पांच
सीटों पर चुनाव होना है। चीनी मिल के चुनाव अधिकारी/पीडी आरबी भास्कर ने
बताया चुनाव के लिए विकास विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। उधर गन्ना
समिति सचिव देवसिंह राना ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई।
हजारा।
ट्रांस क्षेत्र में गन्ना सोसाइटी से छह सीटों पर डेलीगेट चुनाव होना है
जबकि चीनी मिल से विजयनगर, गौतमनगर और रामनगर की तीन सीटों पर चुनाव होना
है। 23 मार्च को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां की जा रही हैं वहीं
प्रत्याशियों ने संपर्क तेज कर दिया है।
0000000
नहीं मिल रही प्रमाणित मतदाता सूची
शेरपुरकलां।
नामांकन दाखिल होने के बाद अब उम्मीदवारों को प्रमाणित मतदाता सूची उपलब्ध
नहीं हो पा रही है। चुनाव में दो दिन शेष रहने पर बगैर मतदाता सूची के
मतदाता कौन है और किस-किस से वोट मांगे? इसको लेकर उम्मीदवार परेशान है।
शेरपुरकलां से डेलीगेट के उम्मीदवारों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
-----------
मुनिराज/सर्वेश/बबलू