प्रदूषण रहित दिवाली मनाने को किया प्रेरित
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीपावली अभियान के दूसरे दिन शहर की कई कॉलोनियों में घर-घर जाकर प्रदूषण रहित दीपावाली मनाने व संदेश पत्रकों का वितरण किया।
विद्यालय के शिक्षक नवीन उपाध्याय के नेतृत्व में ईको क्लब के अनुरूप दीक्षित, परीक्षित, अभिषेक कुमार, ओशी सक्सेना, आर्यन, अर्णव आदि ने अशोक कॉलोनी समेत आसपास कॉलोनी में घर-घर जाकर प्रदूषण फैलने वालों पटाखों का बहिष्कार करने व दीयों व देश में निर्मित मोमबत्तियों से दीपावली मनाने की अपील की। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के प्रदूषण रहित दीपावली मनाने संबंधी संदेश पत्रकों का भी वितरण किया। इसके अलावा ईको क्लब से जुड़े अन्य विद्यार्थियों ने भी घर-घर जाकर लोगों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने को प्रेरित किया।