फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पार्टी की घोषणा करेंगे वीएम

Sun, 26 Apr 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह दो अक्तूबर को नई पार्टी की घोषणा करेंगे। यह खुलासा उन्होंने रविवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के  दौरान किया। प्रदेश में हो रही किसानों की मौतों पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को अड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक करीब 1200 किसानों की मौतें हो चुकी है, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। सरकारें किसानों की मौतों को नकराने में लगी हैं। सर्वे के नाम पर खेल चल रहा है।

मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार नेपाल, भूटान में पैसे बांट रही है, लेकिन अपने देश के अन्नदाताओं को मुआवजा के नाम पर देने के लिए धनराशि नहीं है। कहा कि क्राप लोन को टर्म लोन में तब्दील किया जाए। क्राप लोन माफ नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आत्म हत्याओंका ग्राफ बढ़ जाएगा। अब इन हालातों में सरकार पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने गेहूं खरीद पर बोलते हुए कहा कि जब तक मानक नहीं कम करेंगे तब तक गेहूं खरीद नहीं होने वाली। प्रदेश में करीब 54 लाख गन्ना किसान हैं। अब किसानों को एक प्लेटफॉर्म पर आना होगा। पुरानी गलतियों को भूलकर नई शुरूआत करें। दो अक्तूबर को एक नई पार्टी की घोषणा की जाएगी। जो सिर्फ किसानों की पार्टी होगी। इसी के माध्यम से किसान हकों को लेकर हुंकार भरेंगे।

कहा कि दैवीय आपदा की घड़ी में किसान बिरादरी एक दूसरे को मजबूत करे और जाति धर्म को भूलकर कार्य करे। उन्होंने किसानों से कमजोर वर्ग के किसानों की मदद करने का भी आह्वान किया। इधर इससे पूर्व उन्होंने पलिया गन्ना समिति के चेयरमैन विकास कपूर समेत तमाम किसानों से मुलाकात की।

तमाम किसानों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर गुल्लू पहलवान, जुल्फिकार अली, जीत सिंह, सुखदेव सिंह छीना, काबुल सिंह, इश्त्यिाक, मनोज वाल्मीकि, महेंद्र गंगवार, पप्पू गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें