फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो ने की मंडल में सबसे ज्यादा कमाई

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
दुश्वारियां कम नहीं फिर भी मंडल में अव्वल आया रोडवेज डिपो
वर्ष 2013 में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था पीलीभीत  डिपो  
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के स्थानीय रोडवेज डिपो ने मंडल में सर्वाधिक कमाई का कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2013 में यह रोडवेज डिपो प्रदेश में अव्वल रहा था। इस सबके बावजूद डिपो की हालत बदतर है। 
परिवहन निगम हर साल त्योहारों पर प्रोत्साहन योजनाएं चलाता है। इस बार होली पर 20 से 27 मार्च के बीच रोडवेज डिपो ने 1.39 करोड़ रुपये की आय कर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व वर्ष 2013 में डिपो प्रदेश में अव्वल रहा था। मंडल में पहला स्थान प्राप्त करने पर क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात मिश्र ने बरेली में डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके वर्मा, फोरमैन कैलाश नाथ, दीनानाथ, केके गुप्ता, रामपाल, महेंद्र को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सेवा प्रबंधक वित्त आरबीएल शर्मा और अन्य स्टॉफ की बेहतर कार्यशैली के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आय सबसे ज्यादा फिर भी बदहाल
रोजाना करीब आठ लाख रुपये की आय देने वाला रोडवेज डिपो वर्षों से एक टीनशेड के नीचे चल रहा है। हालनुमा कार्यालय में रिकार्ड रूम भी है। कार्यालय में एआरएम समेत करीब 20 कर्मचारी अपने कार्यों को निपटाते हैं। वर्कशॉप की दशा भी दयनीय बनी हुई है। वर्कशॉप में पर्याप्त जगह न होने और पानी के निकास की सुविधा न होने का खामियाजा यहां काम कर रहे 40 से अधिक कर्मचारी झेलते आ रहे हैं। वाशिंग जोन का पानी वर्कशाप में ही भरा रहता है। बरसात में कर्मचारियों को पानी में खड़े होकर बसों की मरम्मत करनी पड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें