फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को मारी गोली, घायल

Mon, 11 Aug 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने धक्का-मुक्की होने पर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बरगदिया निवासी गृहस्वामी को गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। गृहस्वामी को गंभीर हालत में सीएचसी से लखनऊ ले जाया गया है। जानकारी पर सीओ पूरनपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। हालांकि, पुलिस बदमाशों के घर में घुसने की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बरगदिया निवासी करन यादव ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़े भाई अनिल यादव गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर सड़क किनारे घर में रहते हैं। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी सुशीला देवी तीनों बच्चों के साथ मायके कुकरा गई हुई है। घर में भाई अनिल यादव अकेले थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। उस समय उसका भाई जाग रहा था। बदमाशों की उसके भाइयों से धक्का-मुक्की हुई।
आरोप है कि इस दौरान एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगने से भाई के हाथ की तीन अंगुलियां जख्मी हो गईं। शोर-शराबा पर गांव के तमाम लोग एकत्र हुए। घायल अनिल को सीएचसी लाया गया। सीएचसी से परिजन प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की जानकारी देकर उसे ले गए। अनिल को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।
विज्ञापन

सीओ प्रतीक दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के घर में घुसकर गोली मारने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में चोरी, लूटपाट की कोई वारदात न होना पाया गया। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें