फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पारा फिर 40 डिग्री छूने को बेताब, गर्म हवा ने राहगीरों को झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में पारा एक बार फिर 40 डिग्री छूने को बेताब है। इस दौरान रविवार को पूरे दिन चलती रही गर्म हवा के थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसाया। शाम को सूर्यास्त के बाद ही लोगों को तपिश से कुछ राहत मिल सकी। पिछले दिन आंधी और बारिश के बाद तापमान मेंं अच्छी खासी गिरावट आ जाने से लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिल गई थी।
विज्ञापन

विगत सात मई को अधिकतम तापमान घटकर 30.2 डिग्री पर आ गया था। हालांकि इससे पहले अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया था। आठ मई से तापमान में वृद्धि का जो क्रम शुरू हुआ, वह लगातार जारी है। रविवार को सुबह मौसम सुहाना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। साथ ही गर्व हवा भी चलने लगी। गर्म हवा की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटा रही। ऐसे में राहगीरों को गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगे।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार, रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 24.7 एवं अधिकतम 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार अभी तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें