फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो डिग्री गिरा पारा...फिर भी गर्मी ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में गर्मी का सितम बरकरार है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने के बाद भी दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। बादल छाने के साथ ही शहर में मूसलाधार बारिश भी हुई। दो घंटे की बारिश से कुछ देर राहत मिलने के बाद गर्मी ने फिर असर दिखाया। दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। शनिवार को भी यही स्थिति रही। सुबह से खिली धूप के साथ दोपहर में उमस का असर अधिक रहा। इससे लोग परेशान हुए।
शाम छह बजे के बाद मौसम सामान्य हुआ। इसके बाद घरों के बाहर लोगों की रौनक अधिक दिखाई दी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने के बाद भी गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 36.8 तो न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहींं शुक्रवार को अधिकतम 39.1 तो न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें