फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 12 घंटे बाधित रही शहर के आठ हजार उपभोक्ताओं की बिजली

विज्ञापन
शहर के नकटादाना फीडर पर मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मचारी। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। नकटादाना फीडर में शनिवार को तकनीकी समस्या आने से 12 घंटे तक आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब छह बजे नकटादाना फीडर के ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या आने से बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही कर्मचारी फाॅल्ट को ढूंढने में लग गए, लेकिन दोपहर तक फाॅल्ट नहीं मिल सका। दोपहर बाद विद्युत निगम के कर्मचारी फाॅल्ट को पकड़ सके। इसके बाद शाम करीब छह बजे करीब यहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सका।
इस दौरान तकनीकी खराबी के चलते शहर के मोहल्ला खकरा, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, अग्रवाल सभा, बाजार, साहूकारा, निरंजकुंज, आवास विकास सहित कई अन्य इलाकों के 12 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों व दुकानों के इंवर्टर भी डाउन हो गए। वहीं पानी की किल्लत भी गहरा गई।
विज्ञापन

सप्लाई न मिल पाने से कई इलाकों में लोगों को टंकी का पानी नहीं मिल सका। देर शाम सप्लाई शुरू होने के बाद भी यहां बिजली कटौती की समस्या बनी रही। इसके साथ शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, बल्लभ नगर, राम वाटिका, मधुवन कॉलोनी आदि में भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत आने से बिजली कटौती हुई। मरम्मत कार्य के बाद यहां की सप्लाई को सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें