फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी रेखा गिरि को मारपीट कर उसकेे ससुराली मायके छोड़ गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रेखा गिरि की शादी चार जून 2023 को बरेली के हाफिजगंज के कितनापुर निवासी निरंजन गिरि से हुई थी। आरोप है पति को दुकान खुलवाने के लिए उस पर पांच लाख रुपये और बाइक लाने का दवाब बनाया गया। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सूचना पर पहुंचे उसके पिता और भाई से ससुरालियों ने धक्का-मुक्की की। पांच साल पहले समझौते हुआ। बाद में ससुराल वाले 21 जून 2024 को उसे मायके छोड़ गए और बगैर मांग पूरी हुए घर न आने की चेतावनी दी।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर रेखा गिरि की ओर से उसके पति निरंजन गिरि, सास प्रेमवती, जेठ वीरपाल, विमल, जेठानी सावित्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विवाहिता को पुत्रियों सहित घर से निकाला
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव अकेला निवासी सुमन ने बताया कि उसकी शादी पांच मई 2018 को घुंघचाई क्षेत्र के गांव डूडा के हरनाम से हुई थी। शादी के बाद उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। ससुराली दहेज में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। जानकारी पर ससुराल पहुंचे उसके पिता और भाई से गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की की गई। 13 जून को ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा और दोनों पुत्रियों के साथ घर से निकाल दिया।
सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने एसपी के आदेश पर सुमन की ओर से उसके पति हरनाम सिंह, ससुर रामऔतार, सास रामबेटी, ननद रेखा, देवर भगवत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर ढाई साल पहले घर से निकाल दिया गया। ससुरालियों ने 10 जुलाई 2024 को उसके मायके पहुंचकर उसकी पिटाई कर दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक देने की धमकी दी । पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी आयशा की ओर से उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आयाशा ने बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह बदायूं के शेखूपुर निवासी साहिल के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ससुराली पति को सैलून खुलवाने के नाम पर पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। ढ़ाई साल पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर न आने की धमकी दी गई। आरोप है कि 10 जुलाई को उसके मायके आए ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर तलाक देने की धमकी दी और पिटाई की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आयशा की ओर से उसके पति साहिल, ससुर शकील, सास रेशमा, देवर अयूब, चचिया ससुर मुन्ने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें