फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेनेलाइजेशन के लिए आई मशीन रास्ते में फंसी

विज्ञापन
चैनेलाइजेशन को आई टर्बो शारदा नदी पार अतिक्रमण को लेकर रास्ते में फंसी-। स्रोत -ग्रामीण
विज्ञापन
पेड़ों का हटाया, अतिक्रमण कर डाली गई झोंपड़ी को हटाने के विवाद पर पुलिस पहुंची पर बात नहीं बनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। शारदा नदी में चल रहे डोजिंग चेनेलाइजेशन के लिए एक महीने से मशीनों के आने का सिलसिला जारी है। अब तक दो टर्बो मशीन, सात पोकलेन, आठ ट्रैक्टर के अलावा कई ट्रकों से पाइप आ चुके हैं। दो दिन पहले लखीमपुर के पलिया में रास्ते में फंसी टर्बों मशीन अब तक यहां नहीं पहुंच सकी है। इस दौरान रास्ते में बांस के पेड़ों को काटा गया, अतिक्रमण कर बनाई गई झोंपड़ी को हटाने के विवाद पर पुलिस पहुंची। इसके बाद भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

चेनेलाइजेशन के लिए हर दूसरे दिन मशीनों के आने का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को शारदा नदी तट पर दो और पोकलेन मशीनें पहुुंचीं थी। इसके बाद दो टर्बो मशीनें आईं। फिलहाल टर्बो मशीन फंसी हुई है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि टर्बो मशीन को शारदा नदी के पार दूसरी धार के समीप पहुंचना है। वहीं से चेनेलाइजेशन का कार्य शुरू होगा, मशीन को नदी तट तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें