फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जयमाल के मंच पर दुल्हन को उपहार देने पहुंचा प्रेमी... टूटी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। प्रेमी जयमाल के समय दुल्हन को उपहार देने पहुंचा तो दूल्हा-दुल्हन पक्षों में विवाद हो गया। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर धुनाई लगाई और दोनों को पुलिस को सौंप दिया। बाद में दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। अधिकांश बराती और घराती बगैर खाना खाए ही घरों को लौट गए। बुधवार को कोतवाली में हुई पंचायत में दुल्हन पक्ष ने खर्च हुई धनराशि वापस करने की शर्त रखी। दूल्हा पक्ष के धनराशि और सामान वापस करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी बरेली के आंवला में तय हुई। मंगलवार को शादी समारोह के लिए लड़की पक्ष के लोग नगर के एक बरातघर में आ गए। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद आशीर्वाद देने का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर के कटरा से अपने मित्र के साथ आए युवक ने स्टेज पर पहुंचकर युवती को उपहार दिया और उसके कान में कानाफूसी की।
यह देख दूल्हे को कुछ शक हुआ। युवक ने अपनी होने वाली पत्नी से स्टेज पर ही नाराजगी व्यक्त की और उपहार देने वाले युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।
दुल्हन ने उपहार देने वाले युवक को बुआ का बेटा बताया। मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि इस दौरान दुल्हन के प्रेमी का दोस्त भी उपहार लेकर स्टेज पर पहुंच गया। शक होने पर वर पक्ष के लोगों ने स्टेज पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर युवक के दोस्त ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। बाद में वर पक्ष ने दुल्हन के प्रेमी को भी खोज लिया और जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


शादी से इन्कार...मनाने पर नहीं माना
विवाद के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों वार्ता हुई। दुल्हन पक्ष का कहना था कि उपहार देने वाला युवक लड़की के साथ पढ़ाई करता था, उसका प्रेमी नहीं है पर बात नहीं बनी। बुधवार को दुल्हन पक्ष कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में घंटों पंचायत हुई। बाद में दुल्हन पक्ष ने खर्च हुई धनराशि और सामान वापस करने पर समझौता कर लिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष में समझौता हो गया है। दोनों ने एक दूसरे पर कार्रवाई से इन्कार किया है।


छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

समझौता होने के बाद लड़की के पिता ने उपहार देने वाले युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें