बीसलपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक।संवाद
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में शुक्रवार से दो दिवसीय शिक्षक संकुल शिविर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एमपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
शिविर के पहले दिन एसआरजी टीम के अमित पाठक, वैभव जैसवार तथा प्रशांत त्रिवेदी ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे और निपुण एसेसमेंट टेस्ट की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से चर्चा की।
प्राचार्य द्वारा जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए नेशनल अचीवमेंट सर्वे और निपुण एसेसमेंट टेस्ट वाले दिन बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक संकुल को निर्देश प्रदान किए। शिविर का संचालन नोडल अमित गंगवार व अमित कुमार शर्मा ने किया। बैठक में डायट प्रवक्ता, जिला समन्वयक व एआरपी मौजूद रहे। संस्थान के प्रभारी नीलेश नाथ ने बताया कि शिविर का समापन शनिवार को शाम चार बजे होगा।