पीलीभीत। राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रमदान के बाद विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इस दौरान नगर में रैली निकालकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
दूसरे दिन निकाली गई रैली को सहायक परिवहन संभागीय अधिकारी व रैली संयोजक संतोष कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: अपने स्थान पर पहुंची।
रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरनपुर, वीरांगना अवंति बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज गाभिया सहराई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज न्यूरिया, जहानाबाद इंटर काॅलेज जहानाबाद, छत्रपति शिवाजी इंटर काॅलेज जोगीटेर, नेहरू इंटर काॅलेज मझोला, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत कई स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।
इसके बाद शारीरिक प्रदर्शन, मीनार, जूडो-कराटे, योग, साहसिक क्रियाकलाप, आग के सावधानी, आपदा में से निकलना, प्राथमिक चिकित्सा, संकेत वार्ता, वर्दी प्रतियोगिता संपन्न हुई। रात्रि कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे, जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सचिन सक्सेना, सह सचिव हितेश शुक्ला, आजीवन सदस्य अंशुमन तिवारी, जगदीश सक्सेना, आईटी कोआर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति आदि मौजूद रहे।