फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्रावास बनकर तैयार, हस्तांतरण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के दोनों छात्रावास काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो गए, लेकिन विभाग को इनका हस्तांतरण अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में छात्राओं को नए भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के दोनों कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय पिछले कई वर्षों से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में चल रहे हैं। इन दोनों विद्यालयों के विभागीय भवन बने हुए हैं। छात्रावास के अभाव में छात्राएं विद्यालयों के ही कमरों में रह रही हैं।
बीती 31 मार्च तक दोनों छात्रावासों का निर्माण पूरा हो गया था। दोनों छात्रावास में छात्राओं के लिए 25-25 कमरे और वार्डन के लिए एक-एक कमरा है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी करने के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें