फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौके और छक्के लगाने की जमीन हो रही तैयार, आज बनेंगी दो टीमें

विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में क्रिकेट खेलती छात्रा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के रामलुभाई साहनी राजकीय महाविद्यालय में लड़कियों की दो क्रिकेट टीमों का गठन सोमवार को किया जाएगा। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दौरान क्रिकेट मैच कराया जाएगा। बेटियों को क्रिकेट में प्रोत्साहन देने के लिए कॉलेज के प्राचार्य और क्रीड़ा शिक्षक ने उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन

रामलुभाई महिला महाविद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक अतुल कुमार मलिक ने छात्राओं से महिला क्रिकेट टीम बनाने के विषय में बातचीत की तो छात्राओं ने काफी उत्साह दिखाया। अतुल कुमार ने बताया कि छात्राएं किक्रेट में ट्रॉफी जीत कर अपना और अपने जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं लेकिन अभी तक उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिला। कॉलेज स्तर पर क्रीड़ाधिकारी के रूप में उनकी तैनाती होने से छात्राओं का हौसला बढ़ा है। साथ ही उनके लिए आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशिक्षण में कोई दिक्कत नहीं है। खेल के मैदान को वह तीन दिन से तैयार करा रहे हैं ताकि मैच हो तो पिच अच्छी मिले।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है तो क्रिकेट में क्यों पीछे रहेंगी। वह कॉलेजों को क्रिकेट टीम बनाने में पूरा सहयोग देंगे। अगर कई कॉलेज अपनी टीम बना लेते हैं तो जिला स्तरीय क्रिकेट मैच स्टेडियम में कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन से वह क्रिकेट के कोच की मांग पहले ही कर चुके हैं। उम्मीद है कि नए सत्र में तैनाती हो जाएगी। रामलुभाई कॉलेज के प्राचार्य डा. दिनेश चंद्रा ने बताया कि 2021 में छात्राओं का क्रिकेट मैच कॉलेज स्तर पर हो चुका है। इसी क्रम में अब 2022 में भी मैच कराने की तैयारी है। कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी अतुल कुमार के साथ कार्यवाहक क्रीड़ा प्रभारी रहे डा. नरेंद्र कुमार बत्रा सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

उपाधि कॉलेज में तीन हजार में तीस बेटियों को मिलेगा क्रिकेट खेलने का मौका
उपाधि कॉलेज के प्राचार्य डा. दुष्यंत कुमार ने कहा कि उनके कॉलेज में तीन हजार छात्राएं हैं। इसमें से तीस को चुना जाएगा। ट्रायल के बाद क्रिकेट टीम का गठन होगा। पहले कॉलेज स्तर पर मैच कराएंगे। इसके बाद रामलुभाई साहनी डिग्री कॉलेज की लड़कियों के साथ मैच कराएंगे।
लड़कियां क्रिकेट में ट्रॉफी जीतेंगी
मुझे उम्मीद है कि मेरे कॉलेज की लड़कियां क्रिकेट में ट्रॉफी जीतेंगी क्योंकि उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए क्रीड़ा शिक्षक की पोस्टिंग हो गई है। अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

डा. दिनेश चंद्रा, प्राचार्य, रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय, पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें