फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नकलविहीन परीक्षा का लक्ष्य, तीन स्तर से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तीन स्तर से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से एक टीम केंद्र पर हो रही गतिविधि पर पल-पल नजर रखेगी। केंद्र पर अव्यवस्था मिलने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करेगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले मेंं 76 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में सभी केंद्रों को लगातार सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से केंद्रों पर होने वाली हर गतिविधि पर तकनीकी टीम नजर रखेगी।
किसी केंद्र पर अनियमितता मिलने पर तकनीकी टीम उच्च अधिकारियों को सूचित करेगी, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी। वहीं सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होने से केंद्रों पर पारदर्शिता बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ और मंडल मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

22 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में 24,970 विद्यार्थी हाईस्कूल और 19,810 परीक्षार्थी इंटर मीडिएट के शामिल होंगे। फिलहाल डीआईओएस कार्यालय पर प्रवेशपत्रों का मिलान कराया जा रहा है। इन्हें जल्द कॉलेजों में वितरित किया जाएगा। परीक्षा में सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें