पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिन की प्राचार्य बनी छात्रा सोनिया- महाविद
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए प्राचार्य, मुख्य अनुशासन अधिकारी व प्रभारी बनाया गया।
सोनिया ने एक दिन के लिए प्राचार्य का कार्यभार संभाला। उन्होंने महाविद्यालय के स्टाफ के साथ बैठक की। छात्राओं से संवाद किया। खेलने के लिए स्टेडियम के निर्माण का सुझाव दिया। आलिया को मुख्य अनुशासन अधिकारी और तनिष्का वर्मा को उपमुख्य अनुशासन अधिकारी बनाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की पोशाक, तकनीकी कोर्स और पेयजल की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की।
वहीं, खुशबू देवी ने मिशन शक्ति प्रभारी, राधा ने सह प्रभारी और ज्योति ने सफाई व्यवस्था प्रभारी का कार्यभार संभालकर काम किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने छात्राओं के काम की सराहना की। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. अर्निका दीक्षित ने छात्राओं को कार्यभार सौंपा। संवाद