फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एकता के प्रतीक प्रसिद्ध दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ आज

Sun, 28 Sep 2025 07:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। धार्मिक, सांस्कृतिक व सामुदायिक एकता का प्रतीक, प्रसिद्ध दुर्गा पूजा मेला आज से शुरु होगा। गाभिया सहराई में 62वां दुर्गा पूजा मेले की शुरुआत 28 सितंबर को सृष्टि दुर्गा बोधन पूजा से होगी। तीन अक्तूबर को इसका समापन होगा। मेला क्षेत्र में दूर-दराज से आए दुकानदार दुकानें सजाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

बंगाल से विस्थापित हुए लोग जब गाभिया सहराई में बसे, तब से इस मेले की शुरुआत हुई। बंगाली समाज के प्रमुख सदस्य उपेंद्र बारोई, किरण मंडल, पंचानंद मजूमदार, बलराम साधु व कालीपद गाइन ने इस परंपरा को शुरू किया। वर्तमान में मेला कमेटी के अध्यक्ष कालीपद गाइन हैं। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को मेले में सम्मान समारोह, 29 सितंबर को सप्तमी पूजा और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, 30 सितंबर को महाअष्टमी पूजा व बांग्ला नाटक कंचनमाला, एक अक्तूबर को महानवमी पूजा व बांग्ला नाटक राखल बंधु का मंचन, दो अक्तूबर को दशहरा पूजा और माता की मूर्ति का विसर्जन होगा। तीन अक्तूबर को नृत्य प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस मेले में विभिन्न दुकानें लगती हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग शिरकत करते हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मेला कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विष्णुबर मंडल, सचिव गणेश मजूमदार, उपसचिव विक्की साना, कोषाध्यक्ष अनजान डाली, उपकोषाध्यक्ष संजय विश्वास, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार गायन और क्षेत्रीय युवा कार्यक्रम के सदस्य आयोजन की व्यवस्था में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें