दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में दो परीक्षार्थियों ने ही दी एनसीसी की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपी बोर्ड में शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल में मानव विज्ञान का प्रश्नपत्र था। जिले में मानव विज्ञान का एक भी छात्र पंजीकृत नहीं था। वहीं इंटरमीडिएट में उर्दू की परीक्षा कराई गई। उर्दू का प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था। इंटरमीडिएट प्रथम पाली में 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में एनसीसी की परीक्षा मात्र दो परीक्षार्थियों ने दी।
पहल पाली में इंटरमीडिएट में उर्दू विषय में 195 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षार्थी सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। गेट पर तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर केंद्र से बहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। वहीं दूसरी पाली में इंटर मीडिएट मेें एनसीसी की परीक्षा थी। पूरे जिले से दो ही परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों ने ही परीक्षा दी।
.......
अच्छे अंक आने की उम्मीद
पेपर काफी सरल था और अच्छे से किया भी। अच्छे अंक आने की संभावना है।
- जुल्फा
.....
पेपर देखकर मन काफी खुश हुआ। जैसा सोचा वैसा ही आया। सभी प्रश्न हल किए हैं और नंबर भी अच्छे आएंगे।
- बरकत
......
पेपर ठीक हुआ है। सब पढ़ा हुआ ही आया। इसलिए हल करने में समय भी नहीं लगा।
- फाईदा