फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापरवाही पर अधिशासी अभियंता ने मांगा अवर अभियंता से जवाब

Thu, 15 May 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कागजों पर जलापूर्ति और ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों से संबंधित खबर अमर उजाला अखबार में प्रकाशित हुई तो जिम्मेदार हरकत में आए हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता बीसलपुर क्षेत्र के अवर अभियंता सर्वेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं अवर अभियंता ने गांवों में जाकर पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की जांच की है।
विज्ञापन

जल निगम ने ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जलजीवन मिशन के कार्य को कागजों पर पूरा दिखा दिया। आधे-अधूरे कार्यों के बाद भी कागजों पर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों की शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया। कागजों पर जलापूर्ति के संबंध में अमर उजाला ने 14 मई के अंक में पृष्ठ संख्या सात पर कागजों में बह रही जल जीवन मिशन की धारा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया।
समाचार पढ़ते ही हरकत में आए अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लिया।
जल निगम के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार के निर्देश पर अवर अभियंता सर्वेश कुमार ने बुधवार को कई गांवों में जाकर जलापूर्ति की स्थिति परखी। ग्रामीणों से समस्याएं जानीं। अवर अभियंता ने अधिशासी अभियंता द्वारा जवाब मांगे जाने की पुष्टि की है। अवर अभियंता ने बताया कि वैसे तो अधिकांश गांवों में व्यवस्थाएं सही हैं। जहां व्यवस्थाएं खराब मिलेंगी। उन्हें सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें