फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगरीय पीएचसी के चिकित्सक की ड्यूटी सीएचसी में, पीएचसी से बैरंग हुए मरीज

Wed, 28 May 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की ड्यूटी सीएचसी में लगने और फार्मासिस्ट के दवाई लेने जिला मुख्यालय जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मरीजों को बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पीलीभीत रोड पर माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के समीप किराए के भवन में चलता है। यहां चिकित्सक डॉ. हरमनप्रीत सिंह, फार्मासिस्ट आलोक कुमार, एएनएम रचना और स्पोटिंग स्टाफ में दीपा की तैनाती है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन औसतन 50 से 60 मरीज पहुंचते हंै। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे चिकित्सक आठ मरीज ही देख पाए थे। इस दौरान उनको सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी में बुला लिया गया। फार्मासिस्ट जिला मुख्यालय पर दवाई लेने गए थे।
इसके बाद आए चार मरीजों को एएनएम ने देखा और दवाई दी। अन्य मरीजों को चिकित्सक न होने से एक किलोमीटर दूर सीएचसी जाने की सलाह देकर लौटा दिया गया।
इससे अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों में रोष देखा गया। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की जानकारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को होगी।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में तैनात एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. राशिद ने एक दिन पहले सीएचसी में इमरजेंसी की थी। डॉ. विनीत की बुधवार को पोस्टमाॅर्टम हाउस में ड्यूटी लगी। सीएचसी की इमरजेंसी में चिकित्सक न होने से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को सीएचसी बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें