फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 657 रिक्रूट आरक्षियों का जिले में होगा प्रशिक्षण, तैयारियां तेज

Wed, 28 May 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब चयनित आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एसपी और एएसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की हकीकत को परखा और जरूरी निर्देश दिए। जिले में 657 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती 2023 के बाद अब आरक्षियों का प्रशिक्षण जून माह से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर हाल ही में डीजी ट्रेनिंग तिलोतमा वर्मा ने बरेली पहुंचकर जोन के नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकारी भी तैयारियां में जुट गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले के लिए 525 पुरूष व 132 महिला आरक्षी आवंटित किए गए हैं। इनकी जून माह से ज्वाइंनिग ट्रेनिंग होगी।
इसके लिए एसपी अभिषेक यादव, एएसपी विक्रम दहिया ने पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने पर जोर देना शुरू किया है। रिक्रूटों के क्लासरूम, भोजानलय, कैंटीन, शौचालय एवं स्नानघर समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अफसरों ने पूर्व में पुलिस लाइन में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखकर जरूरी निर्देश भी दिए थे। रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण से संबंधित पढ़ाई के लिए प्रोजेक्टर समेत संसाधनों को भी पूरा किया जा रहा है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के साथ मॉनीटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें