फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक दिन पहले घर से निकले युवक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिनाख्त के बाद पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। एक दिन पहले घर से निकले गांव नौगवां संतोष निवासी युवक का शव बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव गौहनिया के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार की सुबह करीब छह बजे गोला स्टेट हाईवे पर गांव गौहनिया में सड़क किनारे धर्मकांटा के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा गया। पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। शव मोर्चरी में रखवाने को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त के लिए पुलिस ने सूचना प्रसारित की। इसके बाद गांव नौगवां संतोष निवासी वीरेश ने पुलिस से संपर्क किया। मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पिता छत्रपाल (42) पुत्र छेदालाल के रूप में की। बताया कि पिता रविवार की शाम चार बजे घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला था। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें