फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर गिरा मकान का छज्जा, पत्नी की मौत 

Sun, 17 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मौत  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पति की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में हादसे से मचा हड़कंप 
 मोहल्ला शेर मोहम्मद में दरवाजे पर खड़े होकर बातचीत कर रहे दंपति पर छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। 
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद का रहने वाला नूर मियां रिक्शा चलाता है। उसका परिवार अधबने मकान में रहता है। रविवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। रिक्शा चालक अपनी पत्नी 35 वर्षीय शम्मो के साथ घर के बाहर मेनगेट पर खड़े होकर बातचीत कर रहा था।  इस बीच अचानक मेनगेट के ऊपर का  छज्जा दंपति के ऊपर गिर गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे में घायल दंपति को जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने शम्मो को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत नाजुक बनी हुई है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में महिला की मौत के बाद हर कोई रिक्शा चालक दो साल की मासूम बेटी आलिया को लेकर चिंतित दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
24 घंटे में बारिश की भेंट चढ़ गई दो जानें 
एक ओर पिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश लोगों क ो ठंडक का अहसास करा रही है। मौसम का बदलता मिजाज देख लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं ऐसे लोग जिनके मकान अधबने, पुराने या फिर कच्चे हैं। उन पर खतरा मंडराने लगा है। 24 घंटे के भीतर हुए हादसों में दो की मौत हो चुकी है। शनिवार को गजरौला के बैजूनागर के मजदूर शिवराम की पांच साल की पुत्री राखी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई थी और दूसरे ही दिन रविवार सुबह शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में रिक्शा चालक नूर मियां के घर हादसा हो गया। जिसमें रिक्शा चालक की पत्नी शम्मों की मौत हो गई है। दोनों ही हादसों के पीछे लोग बारिश को कारण मान रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें