पूरनपुर। कस्बे के मोहल्ला कायस्थान के एक धार्मिक स्थल के सेवादार की मौत का राज पोस्टमार्टम में नहीं खुल सका। अब परिणाम जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
नगर में पीलीभीत रोड पर एलआईसी कार्यालय के समीप धार्मिक स्थल पर डेढ़ दशक से रहकर सेवा कर रहे नत्थूलाल की रविवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। धार्मिक स्थल में दो दशक से सेवा कर रहे राजेश गिरि ने नत्थूलाल के धार्मिक स्थल की छत से गिरकर मौत होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नत्थूलाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजन को सौंप दिया।
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नत्थूलाल के सिर पर पीछे की ओर चोट लगना तो पाया गया, लेकिन मौत का राज नहीं खुला। विसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद