बरखेड़ा। प्रेम विवाह के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता को पीटकर घायल किया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन निवासी पूरनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका लड़का अंकित उर्फ कुंज बिहारी गांव के ही गोपाल की लड़की सरोज से प्रेम विवाह करके गांव से बाहर काम करने चला गया। इसी बात की रंजिश को लेकर 26 मई को रात नौ बजे गोपाल पुत्र लेखराज व उनके लड़के राहुल व अर्जुन ने उसे घर के बाहर बुलाया और लड़का और लड़की के बारे में पूछा।
ऐसी किसी जानकारी से इन्कार करने पर तीनों लोगो ने उसे लात घूंसों व डंडों से पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोपाल, अर्जुन एवं राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद