बीसलपुर के गांव श्यामपुर ध्वस्त हुई पशुशाला।संवाद
चुर्रासकतपुर। क्षेत्र के गांव श्यामपुर में शुक्रवार को सुबह एक ग्रामीण की पशुशाला ध्वस्त हो गई। मलबे से दबकर चार पशु घायल हो गए।
गांव श्यामपुर निवासी सीताराम सिंह ने बताया कि उनकी पशुशाला की कच्ची दीवारें पिछले माह हुई भीषण बारिश में गल गईं थी। शुक्रवार को सुबह दीवारें अचानक ढह गईं, जिससे पशुशाला ध्वस्त हो गई।
मलबे से दबकर पशुशाला में बंधे चार पशु घायल हो गए। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला। पशुशाला ध्वस्त होने से उसमें रखा कुछ सामान भी नष्ट हो गया। सीताराम सिंह ने बताया कि मामले की सूचना तहसील कार्यालय में दे दी गई है। अनुमानित आकलन के अनुसार उनका लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। संवाद