फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 54 की क्षमता, बस में यात्री बैठाए 106, छत पर थे 20

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
विज्ञापन
पीलीभीत। ठेंगे पर कायदों को रखकर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ जारी है। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर व मनमाना किराया लेकर बसें फर्राटा भर रही हैं। सोमवार को शहर के असम चौराहे से गुजर रही एक बस में 106 सवारियों को बैठाया गया था। इसमें करीब 20 यात्री छत पर बैठे थे। एआरटीओ ने बस को सीज कर असम चौकी पर खड़ा करा दिया। इसके अलावा चार अन्य वाहनों को भी अलग-अलग स्थानों से सीज करने के साथ ही वाहनों का चालान भी काटा है।
विज्ञापन

दिल्ली, जयपुर, हरिद्वार, सोनीपत, रुद्रपुर आदि शहरों में काम करने वाले कामगार होली मनाने घर आ रहे हैं। साधारण और स्लीपर बसों में यात्रियों से मनमाना किराया लिया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन भी हो रहा है। इसको लेकर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में निजी बसों में होली पर बढ़ाया किराया, गैलरी तक में बैठाकर भर रहे हैं फर्राटा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। एआरटीओ ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे अभियान चलाकर कई बसों पर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान हरिद्वार से लखीमपुर के पलिया की ओर जा रही 54 सीटर बस में 106 यात्री बैठे मिले। करीब 20 यात्रियों को छत पर बैठाया गया था। एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया। दो बसें बुलाकर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
परमिट समाप्त होने के बाद भी संचालित एक अन्य बस को सीज कर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। जालंधर से पलिया की ओर जा रही स्लीपर बस में भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। एआरटीओ ने इस बस का भी चालान कर दिया। दो सवारी वाहन भी सीट क्षमता से अधिक सवारियां लेकर संचालित मिले। क्षमता से अधिक रेता-बजरी का परिवहन करते मिलने पर चार मालवाहक वाहनों को सीज किया गया। संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें