फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 28 May 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला मिश्रन टोला में युवक का घर के कमरे में शव लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रन टोला निवासी वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र मोहनलाल मंगलवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में गया था। रात करीब 11 बजे परिजनों ने शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतक का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। बताते हैं कि मृतक ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद उसने दूसरी शादी की।
दूसरी पत्नी से भी विवाद होता था। आपसी विवाद को लेकर ही युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाई था। करीब पांच वर्ष पूर्व छोटे भाई का शव घर के कमरे में लटकता मिला था। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें