फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे बरहा गांव में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। महिला करीब दो साल पूर्व पति से अलग होने के बाद किसी दूसरे युवक के साथ किराये के मकान में रह रही थी। जानकारी पर सुनगढ़ी पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ पहुंचकर जांच की। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा गांव स्थित छत्रपति शिवाजी कॉलोनी की है। सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी कविता (26) पुत्री धमेंद्र की वर्ष 2017 में शादी हुई थी। करीब दो साल पूर्व उसने अपने पति को छोड़ दिया। इसके बाद वह बरहा गांव के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी युवक के साथ रहने लगी थी।
करीब दो माह पूर्व से कॉलोनी में ही प्यारे गिरी के मकान में दोनों किराये पर रह रहे थे। शनिवार रात महिला की मौत की सूचना पुलिस को मिली। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच तो घर का कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो महिला का शव फंदे से लटकता पाया गया। स्थिति देख शव करीब दो दिन पुराना होने की बात सामने आई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मकान स्वामी से जानकारी करने पर पता चला कि कमरा किराये पर लेते समय दोनों ने पति- पत्नी होने की बात कही थी। जांच में युवक नरेंद्र की भी पूर्व में एक शादी होने की बात सामने आई। युवक घर से फरार है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें