फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पौत्र की मौत के गम में डूबी महिला का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
श्याम कली का फाइल फोटो
विज्ञापन
बीसलपुर। सड़क हादसे में पौत्र की मौत के गम में डूबी मोहल्ला दुबे निवासी श्यामकली (57) का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। एक सप्ताह में दो लोगों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी सालिकराम राठौर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके पौत्र 18 वर्षीय हर्षित कुमार की पीलीभीत मार्ग पर गांव जिरौनिया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पौत्र की मौत के गम में उसकी दादी 57 वर्षीय श्यामकली काफी परेशान रहने लगी। लोगों ने उन्हें सांत्वना दी, लेकिन वह गुमसुम रहीं। उन्होंने खाना भी छोड़ दिया। परिवार वालों के काफी कहने पर थोड़ा खा लेती थीं। रविवार सुबह परिवार के अन्य लोग घर के दूसरे हिस्से में बैठे हुए थे। इसी दौरान श्यामकली कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद परिजनों ने श्यामकली का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। मृतका के पति सालिकराम, पुत्र सुनील कुमार, सुधीर कुमार और विनोद कुमार देख हैरान रह गए। एक सप्ताह में दो मौतें हो जाने के बाद से सालिक राम पूरी तरह से टूट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें