पीलीभीत। घर में अकेले ग्रामीण का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव भौरियाई निवासी ओमप्रकाश (40) पुत्र भीमसेन परिवार के साथ गुजरात में रहकर मजदूरी करते थे। होली पर वह गांव आए थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को ओमप्रकाश अपने घर में अकेले थे। देर रात उन्होंने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मंगलवार सुबह परिवार के लोग घर पर पहुंचे तो शव लटकता मिला। जानकारी पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। ओमप्रकाश के परिवार में पत्नी मीना देवी, दो पुत्र और एक पुत्री है। सूचना गुजरात में रह रहे परिजनों को दी गई है। थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
मायके में रह रही विवाहिता ने की आत्महत्या
फोटो :
पीलीभीत। लंबे समय से मायके में रह रही विवाहिता का सोमवार रात घर में शव लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
बरखेड़ा क्षेत्र के नवादा महेश गांव निवासी सुमन (28) की शादी बरेली के मलूकपुर के रहने वाले संदीप कुमार के साथ हुई थी। पति संदीप महाराष्ट्र में चाट का ठेला लगाता है। सुमन पिछले तीन सालों से अपनी तीन छोटी पुत्रियों के साथ मायके में रह रहीं थीं।
परिजनों का कहना है कि सोमवार रात उन्होंने किसी समय घर के कमरे में खिड़की के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पुत्री कमरे में पहुंची तो शव लटकता देखा। जानकारी पर परिजन इकट्ठा हो गए। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद