फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरोपियों ने थाने के गेट पर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Jul 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फार्म पर कब्जा करने और विरोध पर मारपीट के मामले में शिकायत करने सुनगढ़ी थाने पहुंचे पीड़ित को आरोपियोंं ने थाना गेट पर घेर लिया। जमकर पिटाई की। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती से खदेड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव जंगरौली निवासी विजय शर्मा ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जुलाई की शाम करीब छह बजे वह रईस की दुकान के पास पुलिया पर भूपेंद्र सिंह गुर्जर के साथ बैठे थे। आरोप है कि तभी रिंकू शर्मा, उसका भाई ललित शर्मा, बंटी ठाकुर समेत कुछ अन्य लोग रिंकू की कार से वहां पहुंचे। सभी के पास असलहे थे। आते ही आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। किसी तरह बचकर दोनों वहां से फार्म पर चले गए।
इसके बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह के गांव सडिया स्थित घर में घुस गए और गाली गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने फार्म पर कब्जा करने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 के वाहन को देख आरोपी भाग गए, लेकिन जब वह कार्रवाई के लिए सुनगढ़ी थाने पहुंचे तो थाना गेट पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें