पीलीभीत। बाबा नीम करोली की झंडी यात्रा बुधवार को धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए। भजन गाए गए और जयकारे भी लगे। कांशीराम कॉलोनी ईदगाह की ओर से बाबा नीम करोली की पारंपरिक झंडी यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे मंदिर में बाबा की ज्योति जलाकर ध्यान और पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा नीम करोली को रथ पर विराजित किया गया। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां की चेयरमैन संदीप कौर ने बाबा की आरती उतारी और झंडी पूजन कर यात्रा को रवाना किया। यात्रा बालाजी दरबार से वार्ड नंबर छह, रेलवे क्रॉसिंग होकर रोडवेज स्थित बालाजी मंदिर पहुंची। जहां बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर झंडी समर्पित की गई। यात्रा में महंत विशाल, सरोज सक्सेना, मुकेश प्रजापति, रवि रत्नाकर, चिराग सैनी, वीरू गुप्ता, मोहक, अनुज, नीलू आदि शामिल रहे। संवाद