फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिंदूवादी संगठन के नाम को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति, फोर्स तैनात

Sat, 31 May 2025 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में हिंदूवादी संगठन के नाम को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। एक ने शहर में फ्लैक्स लगाए तो दूसरे गुट ने हटवाने की मांग कर दी। इससे तनाव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
क्ष्मी टॉकेज के पास फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में हिंदूवादी संगठन के नाम को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप लगाया कि संगठन का नाम का दुरुप्रयोग कर फ्लैक्स लगवा दिए गए। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर मामले का संज्ञान लेकर फ्लैक्स हटवाने की मांग गई थी। शनिवार को फ्लैक्स न हटने पर संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध करने की चेतावनी दी। तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

हिंदू महासभा के एक संगठन पूर्व से ही शहर में संचालित है। पूर्व में संगठन के नाम से मिलता-झुलता नाम से दूसरा संगठन सामने आया। इसके फ्लैक्स और बैनर लग गए। जानकारी होने के बाद से हिंदू महासभा के पदाधिकारी विरोध जताने लगे। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर मामले का संज्ञान लेकर फ्लेक्स आदि हटवाने की मांग की। 

इधर, नए संगठन की ओर से एक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की गई, इसको लेकर अनुमति मांगी गई थी, लेकिन विरोध को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से अनुमति नहीं दी गई। शुक्रवार को पूर्व से संचालित संगठन के पदाधिकारियों ने फ्लैक्स न हटने पर खुलकर विरोध जताने की चेतावनी दी। तनाव को देखते हुए लक्ष्मी टॉकेज के पास फोर्स तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें