फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईंट मारी, फिर चाकू से कई वार कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
गिरफ्तार महिला के दोनों हत्यारोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। गांजा की पत्ती रगड़ने का विरोध करने और पुत्र को बिगाड़ने की बात कहने पर हत्यारोपियों का महिला से विवाद हो गया था। महिला के डंडा उठा लेने से गुस्साए आरोपियों ने उस पर पहले ईंट और फिर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए थे। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू और आरोपी अमित की खून से सनी शर्ट बरामद कर ली है। खुलासे के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबगंज निवासी हरीशंकर की पत्नी ऊषा देवी को बृहस्पतिवार को चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया गया था। सीएचसी में इलाज के दौरान ऊषा देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने हरीशंकर की ओर से मोहल्ला निवासी अमित और बल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया था।
पुलिस ने शुक्रवार को दोनों नामजद हत्यारोपियों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर शेरपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और अमित की रक्त रंजित शर्ट पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एएसपी विक्रम दहिया ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ऊषा का छोटा पुत्र भी कभी-कभार हत्यारोपियों के साथ घूमता था। ऊषा को शक था कि आरोपियों ने उसके पुत्र को गाजा पीना सिखा दिया है। बृहस्पतिवार को ऊषा देवी बाग में बकरी चरा रहीं थीं। अमित और बल्लू नशा करने के लिए गांजा की पत्ती हाथों से रगड़ रहे थे।
ऊषा ने गांजा की पत्ती रगड़ने का विरोध करते हुए अपने पुत्र को बिगाड़ने की बात कही। इस पर ऊषा का हत्यारोपियों से विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर हत्यारोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर ऊषा ने बाग से लकड़ी का पतला डंडा मारने के लिए उठा लिया। तब अमित ने ऊषा को ईंट मार दी। इसके बाद भी विवाद बढ़ने पर अमित ने बल्लू को ऊषा को गोली मारने की धमकी दी।
तब बल्लू ने गोट से चाकू निकालकर अमित को थमा दिया और मार डालने को कहा। अमित ने चाकू से वार कर ऊषा को लहूलुहान कर दिया था। इस दौरान बाग में मौजूद ऊषा की पुत्री सपना ने पास आकर विरोध शुरू कर दिया। तब हत्यारोपी उसे भी जान से मारने की नीयत से झपटे।मगर, ऊषा के घटनास्थल से भाग खड़े होने और पीछे सपना के भागने पर हत्यारोपी लौट गए। खुलासे के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।

शराब की दुकान हटवाने की मांग

घटनास्थल के समीप ही शराब की दुकान है। शाम ढलते ही आसपास क्षेत्र में शराबियों का जमाबाड़ा लग जाता है। बताते हैं कि मोहल्ले में कुछ लोग कच्ची शराब का भी धंधा करते है। घटना के बाद शुक्रवार को शराब की दुकान के समीप एकत्र हुए लोगों ने आबादी के समीप शराब की दुकान होने का तर्क देकर दुकान हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें