नौगवां पकड़िया में अस्थाई अतिक्रमण हटाती टीम। स्रोत : जागरूक पाठक
नौगवां पकड़िया में ईओ ने पूर्व में दिए थे अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया कार्यालय से क्षेत्र के तीन लोगों को नोटिस जारी करने के बाद बृहस्पतिवार को उनके द्वारा किया अतिक्रमण हटाया गया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के ईओ हरपाल द्वारा क्षेत्र के राजेश गुप्ता, अशरफ अली व हरिओम पांडे को 13 मार्च को उनके प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के संबंध में नोटिस भेजकर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। वृहस्पतिवार को उक्त तीनों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर तहसील के नायब तहसीलदार की निगरानी में नगर पंचायत नौगवां पकड़िया ईओ हरपाल ने अतिक्रमण हटवाया। मौके पर लगे अस्थायी लोहे के जीने व टिन शेड जेसीबी से ढहाया गया। अतिक्रमण के दौरान मौके पर काफी भीड़ भी एकत्र रही। संवाद