फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, विरोध पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


पूरनपुर। पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने के विरोध पर ससुरालियों ने विवाहिता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र में भी ससुराली समझौता वार्ता को नहीं पहुंचे। पुलिस ने गांव कंजाखेड़ा की पुष्पा देवी की तहरीर पर उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि उसकी शादी एक मई 2023 को लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव सुजान टांडा निवासी गोलू सिंह उर्फ लाल सिंह के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि इसके कारण साजिश कर अगस्त 2025 में रक्षा बंधन पर पति और ननद उसे मायके छोड़ गए। इसके बाद उसे न तो ससुराली देखने आए और न ही विदा कराने की बात कही। एक दिसंबर 2025 को उसके पिता ससुरालियों से बात करने गए। तब पता चला कि ससुरालियों ने उसके पति की दूसरी शादी भीरा थाना के एक गांव की युवती से कर दी। पिता ने इसका विरोध किया। आरोप है कि तब ससुरालियों ने कार्रवाई करने पर उसके पिता को और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर उसके मामले को परिवार परामर्श केंद्र में समझौता वार्ता के लिए भेज दिया गया। परिवार परामर्श केंद्र में उसके ससुराली समझौता वार्ता को नहीं पहुंचे। इस पर उसके मामले को निरस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय के अनुसार, प्राथमिकी में पीड़िता के पति गोलू उर्फ लाल सिंह, जेठ रामपाल, दयाल सिंह, ससुर श्याम सिंह, ननद पिंकी सिंह, ननदोई सोनू को नामजद किया गया है। संवाद

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें