फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार क्षेत्र पंचायत प्रशासक नियुक्त

Mon, 28 Aug 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति गठन की आस लगाए बैठे लोगों के हाथ लगी निराशा 
विज्ञापन

अब चुनाव होना तय मान कुर्सी हथियाने को जुटे लोग 
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद डीएम ने तहसीलदार को क्षेत्र पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है। इससे समिति गठन की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लगी है। अब चुनाव होना तय मान कर कुर्सी हथियाने की आस में अभी से लोग जुट गए हैं।  
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 11 अगस्त को हुई वोटिंग में अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था। वोटिंग में 221 बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 213 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मेें और मात्र दो बीडीसी सदस्यों ने राजप्रीत कौर के पक्ष में मतदान किया था। छह वोट निरस्त पाए गए थे। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद विरोधी पक्ष के लोग समिति के गठन होने की उम्मीद कर समिति में किसी तरह शामिल हो जाए के प्रयास में जुट गए थे। खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल ने बताया कि डीएम ने तहसीलदार को क्षेत्र पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है। उधर, तहसीलदार के प्रशासक नियुक्त होने पर समिति में शामिल होने की आस लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लगी। कुर्सी हथियाने की आस लगाने वाले अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव होने को लेकर अभी से तैयारी जुट गए हैं, ताकि किसी तरह ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को हथियाया जा सके।  
विज्ञापन

--
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें