बीसलपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को बरामद की गई किशोरी ने बुधवार को सीएचसी में मेडिकल परीक्षण से मना कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को 11 अप्रैल को देर शाम दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। पुलिस ने 12 अप्रैल को किशोरी को बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बरेली के कस्बा शेरगढ़ निवासी दीपांशु कुमार और नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी दीपक कुमार को नामजद किया गया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
पुलिस ने बुधवार को किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा, जहां किशोरी ने लिखित रूप से अपना मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया, तभी पुलिस उसे कोतवाली ले आई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद