बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देररात गांव के ही दो युवकों ने एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि रविवार देर शाम वह और उनके परिवार के सभी लोग गांव में ही एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। घर पर उनकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली थी।
देररात गांव के ही दो युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुसे और पुत्री से छेड़खानी की। पुत्री का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे तो युवक भाग गए। कुछ ही देर में घर वाले आ गए। किशोरी ने घरवालों को जानकारी दी। गृह स्वामिनी ने सोमवार को अपनी पुत्री के साथ कोतवाली आकर नामजद तहरीर दी।
सीओ प्रशांत सिेह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही राजकुमार और राजू को नामजद किया गया है।