फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार रात एक किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गजरौला कलां थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी बीमार नानी की देखभाल के लिए महिला मेडिसिन वार्ड में रुकी हुई थी। देर रात वह वार्ड के पास स्थित शौचालय की ओर गई, तभी अमरिया थाना क्षेत्र के इजरा बबनपुरी निवासी यूनिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया। इस पर परिजन और नर्सिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गए। आरोपी को पकड़ लिया गया और गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत लिया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें