कई युवकों से की गई थी पूछताछ
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था। सोमवार रात गांव के पास स्थित तालाब में उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।