फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में विवाहिता ने की आत्महत्या, खेत पर ससुर ने भी दी जान... पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 15 Oct 2024 12:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र में विवाहिता और उसके ससुर ने आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव घर में जबकि उसके ससुर का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला। 
विज्ञापन
गुलड़िया भूपसिंह गांव में घटना के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र में सोमवार को विवाहिता का शव घर में और कुछ देर बाद उसके ससुर का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। एक ही घर के दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या के आरोप लगाए। सूचना पर सीओ, तहसीलदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शवों को कब्जे में ले लिया।   
विज्ञापन


घुंघचाई क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सूरज सिंह की शादी ढाई वर्ष पूर्व गांव सिंगरौली निवासी ताशू के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व वह छह माह की बच्ची के साथ मायके में रहने गई। रविवार शाम वह ससुराल लौटी। सोमवार को घर के कमरे में कुंडे में दुपट्टे से बने फंदे से उसका शव लटका मिला। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

मायके में मां से हुआ था विवाद 
परिजनों का कहना था कि किसी बात को लेकर मां से विवाद से बाद विवाहिता ससुराल लौट आई थी। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच विवाहिता के ससुर रणधीन सिंह उर्फ कल्लू का खेत पर पेड़ से शव लटकने की जानकारी से वहां सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। वहीं मृतक की ओर की ओर विवाहिता के मायके वालों पर हत्या कर शव लटकना का आरोप लगाया गया। सूचना पर सीओ विशाल चौधरी, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

छह माह की मासूम के सिर से उठा मां का साया
विवाहिता की शादी के करीब ढाई साल हुए थे। छह माह पहले विवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया था। परिवार के सभी लोग खुश थे। सोमवार को हुई घटना से बच्ची के सिर से मां और बाबा का साया हट गया। एक ही घर में हुई घटना से परिवार में मातम छाया हुआ। 

सीओ पूरनपुर विशाल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें