बीएसए कार्यालय परिसर में मंत्री के बयान की प्रतियां जलाते शिक्षक। स्रोत संगठन
पीलीभीत। 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता से नाराज शिक्षकों ने शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के संसद में दिए लिखित बयान के विरोध में उनकी ओर से निर्गत पत्र की प्रतियां जलाईं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर गंगवार के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षक बीएसए कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां टीईटी की अनिवार्यता को अवैधानिक ढंग से पुराने शिक्षकों पर थोपने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के बयान की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर जिला मंत्री उमेश गंगवार, मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम गंगवार, मंत्री बरखेड़ा सत्येंद्र गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश, ब्लॉक मंत्री विमल कुमार, तहसील प्रभारी संतोष कुमार, ललौरीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार, बीसलपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम औतार गंगवार, ब्लॉक मंत्री जितेंद्र कुमार, बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, कुमेंद्र पाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संवाद