इस बार फिर होली के त्योहार पर बेसिक शिक्षकों को वेतन मिलने की उम्मीद कम
ही नजर आ रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने बीएसए व लेखाधिकारी को
ज्ञापन सौंपकर होली पूर्व वेतन दिलाने की मांग की।
शुक्रवार को दोपहर
बीएसए कार्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
जिसमें निर्णय लिया गया कि होली का पर्व नजदीक होने के चलते होली से पूर्व
वेतन दिलाने की मांग रखी गई। जिसके बाद शिक्षक नेताओं ने जिला मंत्री उमेश
गंगवार की अगुवाई में बीएसए व लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा
कि फरवरी का महीना समाप्ति की ओर है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों के
वेतन से आयकर कटौती करने की कार्रवाई पूरी कर ली है। इसलिए खंड शिक्षा
अधिकारियों से शेष औपचारिकताएं पूरी कराकर होली पर्व से पूर्व वेतन दिलाया
जाए। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक मात्र वेतन पर ही निर्भर है। ऐसी स्थिति
में उनकी होली कहीं फीकी न पड़ जाए। ज्ञापन देने वालों में मरौरी ब्लाक क
अध्यक्ष केके सागर, मंत्री पवन सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रमोहन गंगवार
सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।