फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार में लगी आग बुझाने में झुलसे शिक्षक नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी शिक्षक संघ के नेता मोइन अहमद खान बृहस्पतिवार को कार में आग लगने से झुलस गए। वह दोपहर में चीनी मिल मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में जा रहे थे। गेस्ट हाउस के गेट पर उन्होंने अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद वह कार से उतर रहे थे। इसी दौरान कार में आग लग गई। इस मौके पर काफी भीड़ लग गई। आग बुझाने के प्रयास में मोइन अहमद झुलस गए। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग होने की बात आई सामने
लोगों में चर्चा रही कि कार में गैस रिफिलिंग करते समय हादसा हुआ। इस संबंध में बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कार में आग लगने की घटना की जानकारी हुई है। प्रथम दृष्ट्या वाहन में गैस रिफिलिंग करते समय घटना होने की बात सामने आई है। टीम को बयान लेने के लिए भेजा गया, लेकिन कार स्वामी के बरेली के अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आई है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद

घर में आग लगने से तीन पशु झुलसे

बीसलपुर। गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी गंगाराम के घर बुधवार की रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग में अनाज, कपड़े, नकदी, बर्तन सहित गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। इसके साथ ही पशुशाला में बंधे तीन पशु भी झुलस गए। पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज कराई गई। बताया कि आग में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं का उपचार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें