फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता अकाल एकेडमी गोमती में हुई। एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख पुत्र/प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने किया। स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से हुई प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गांव गुलड़िया की नवनीश कौर पहले, माधोटांडा की किरनदीप दूसरे, हरसिंपुर की सिमरनजीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में नवनीश कौर पहले, नवदिया बंकी की एशदीप दूसरे, नगर की कशिश गुप्ता तीसरे, चार सौ मीटर दौड़ में माधोटांडा की किरनदीप कौर पहले, बसंतपुर नौनेर की लवप्रीत कौर दूसरे, शाहगढ़ की जसनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ में दिलीपुर इटौरिया की खुशदीप कौर पहले, अशोक कॉलोनी की किरनदीप दूसरे, रुदपुर की जसदीप कौर तीसरे, लंबी कूद में माधोटांडा की किरनदीप कौर, गुलडिया की नवनीश कौर, नवदिया सुल्तानपुर की समरीत कौर, चक्का फेंक में गुलड़िया की नवनीश कौर, साहूकारा की कशिश गुप्ता, माधोटांडा की किरनदीप कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में इंदिरानगर के मोहम्मद खान, जराकोठी के गुरप्रीत सिंह, गहलुइया के मोहम्मद हसीन वेग, दो सौ मीटर में इंदिरा नगर के मोहम्मद खान, पूरनपुर देहात के सनी सिंह, जराकोठी के गुरप्रीत सिंह, चार सौ मीटर दौड़ में पंचपुखरा निवासी लवप्रीत सिंह, गहलुइया के मोहम्मद हसीन वेग, पूरनपुर देहात के ताजीम, आठ सौ मीटर दौड़ में पूरनपुर देहात के ताजीम, रसूलपुर पचपुखरा के लवप्रीत सिंह, भगवंतापुर के जगतपाल, 15 सौ मीटर दौड़ में गलहुइया के जगतपाल, पूरनपुर देहात के ताजीम, भगवंतापुर के सत्यपाल, लंबी कूद में पूरनपुर देहात के मोहम्मद खान, कजरी निरंजनपुर के अमृतपाल सिंह, जराकोठी के गुरप्रीत सिंह, ऊंची कूद में जराकोठी के गुरप्रीत सिंह, शाहगढ़ के अवतार सिंह, कजरी निरंजनपुर के गुरजोत सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें