फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजदूर के खाते से 30 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन, प्रधान के पति पर संलिप्तता का आरोप

Thu, 26 Mar 2026 01:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में एक मजदूर के बैंक खाते से 30 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान के पति पर संलिप्तता का आरोप लगा है। गांव के ही एक व्यक्ति ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर के खाते से छह माह में करीब 30 लाख रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। गांव के ही व्यक्ति ने डीएम से शपथ पत्र पर शिकायत कर लेनदेन में प्रधान के पति पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। इस धनराशि में ग्राम पंचायत की निधि का पैसा होने का आरोप भी है।

विज्ञापन


गांव महादेवा निवासी आफताब ने शपथ पत्र पर की शिकायत में कहा है कि गांव निवासी एक मजदूर के खाते में छह मई 2024 से अक्तूबर 2024 तक करीब 30 लाख रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि को एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के माध्यम से निकाला गया। बाद में जब ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को इतनी धनराशि आने पर शक हुआ तो उसने निकासी से मना कर दिया। जानकारी होने पर आफताब ने शिकायत की। इसमें प्रधान के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भेजी गई धनराशि में प्रधान के पति की भूमिका होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें