फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती और किशोरियों के लापता होने के तीन मामलों में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से युवती और किशोरियों के लापता होने के तीन मामलों में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मार्च 2026 को उसकी पत्नी को गणेश नाम का युवक अपने साथ ले गया। आरोपी नोएडा के खोड़ा कॉलोनी का निवासी बताया गया है। युवक ने बताया कि जब वह नोएडा में काम करता था, तभी आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई थी। दूसरा मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौकरी करता है, जबकि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गांव शाही स्थित अपने बाबा के घर रहकर पढ़ाई करती है। आरोप है कि 21 मार्च को उसकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई और देर तक वापस नहीं लौटी। तीसरे मामले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम पड़ैया दलेलापुर निवासी सचिन कुमार त्रिवेदी अपने चाचा राजेश कुमार की मदद से 22 मार्च को ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें